मिचली आने पर मुझे क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 16:51

जी मिचलाने में क्या खाएं

यदि आपको उबकाई या मतली जैसा महसूस हो तो सेब का सेवन करें. इस फल में फाइबर, आयरन होता है. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. यह पाचन को भी बढ़ाते है, जिससे आंतों में होने वाली समस्या दूर होती है, मतली से छुटकारा मिलता है. इसे आप काटकर खाएं या जूस पिएं.

उल्टी, मतली जैसी समस्याओं में अदरक का एक टुकड़ा मुंह में रहकर चबाएं. अदरक में मौजूद जिंजरोल (Gingerol) जी मिचलाने की समस्या से छुटकारा दिलाता है. जिन लोगों का कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी चल रही हो, उन्हें अदरक जरूर खाना चाहिए. प्रेग्नेंसी में भी मॉर्निंग सिकनेस होने पर इसे खाना फायदेमंद होता है. इसे पानी में उबाल कर पिएं या फिर कच्चा चबाकर खाएं.

नारियल पानी पीने से भी उल्टी की समस्या दूर होती है. साथ ही गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस, मतली या उल्टी के कारण हुई डिहाइड्रेशन को दूर करने के लिए नारियल पानी पीने बेस्ट है. आप एक गिलास नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं, उबकाई, जी मिचलाने की समस्या से राहत मिल जाएगा. नारियल पानी में एलोक्ट्रोलाइट्स होता है.

जब भी आपको उल्टी आए या मतली महसूस हो तो एक केला खा लें. पेट के अंदर होने वाली गैस्ट्रिक से संबंधित समस्याएं, मतली, उल्टी को दूर करने के लिए केला बेस्ट फल है. यह पेट की लाइनिंग में म्युकस के निर्माण को बढ़ाता है, जिससे जी मिचलाना ठीक हो जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info